बुलंदशहर में भीषण हादसा : सड़क पर बिछ गई लाशें, मंजर देखकर कांप गई रूह 

Tricity Today | क्षतिग्रस्त पिकअप



Bulandshahr News : बुलंदशहर में बस और पिकअप की टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद सड़क पर एक के बाद करीब 10 लाशें बिछ गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोग सड़क पर फेंके गए। थोड़ी ही देर में आसपास के काफी लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस आई। बताया जा रहा है कि इस घटना में 35 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रक्षाबंधन पर घर जा रहे थे पिकअप सवार
पिकअप सवार अलीगढ़ के रायपुर खास अहीर नगला गांव के रहने वाले थे। वे गाजियाबाद में बिस्किट फैक्ट्री में काम करते थे। रक्षाबंधन पर घर जा रहे थे। वे सलेमपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से बस ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बस चालक भाग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा 
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन और हादसे की सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। इस बीच पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा 
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे, जिसके कारण ओवरटेक करते समय वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए। इस बीच दोनों वाहन आपस में टकरा गए और भीषण हादसा हो गया।

अन्य खबरें