बुलन्दशहर : बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के घर की कुर्की

Google Image | हाजी अलीम के घर की कुर्की



Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से बड़ी खबर है। बुलंदशहर सदर के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम गाजी के घर की रविवार को कुर्की की गई है। बुलंदशहर पुलिस ने यह कुर्की की है। दरअसल, पूर्व विधायक अलीम गाजी के दो बेटे हत्या के प्रयास में आरोपी है और दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी रखा है।

पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास में कर रही तलाश
हाजी अलीम के दो बेटे हत्या और हत्या के प्रयास के केस में आरोपी हैं। अलीम के बेटे असद और जैद पर यह आरोप हैं। इस लोगों पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर हमले करवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। इस हमले में हाजी यूनुस के समर्थक की गोली लगने से मौत हो गई थी। कई समर्थक गोली लगने से घायल हुए थे। असद और जैद अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। गिरफ्तारी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। बुलन्दशहर के सरायधारी मोहल्ले में स्थित हाजी अलीम मरहूम के घर की कुर्की की गई है।

अन्य खबरें