बुलंदशहर से अमरोहा को जोड़ने वाला पुल टूटा : अखिलेश यादव बोले- गुणवत्ता से खिलवाड़ करके भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है

बुलंदशहर | 1 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | Akhilesh Yadav



Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुलंदशहर में गंगा नदी पर 83 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे पुल के तीन बीम कल रात अचानक गिर गए। इस पुल को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम बना रहा था यह यूपी सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग का ही पीएसयू है। यह पुल बुलंदशहर को अमरोहा जिले से जोड़ने के लिए गंगा नदी के ऊपर बनाया जा रहा है। इसके अचानक टूटने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। 
अखिलेश यादव ने का भाजपा को घेरा 
सोशल मीडिया पर पुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को और उत्तर प्रदेश के सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को ट्वीट करके लिखा है कि जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो चुनावी चंदा लिया है उसमें उसे ठेकेदार ने कितना दिया। जिसके द्वारा बुंलदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल, बनने के दौरान ही टूट कर गिर गया? काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है। 

बुलंदशहर को अमरोहा जिले से जोड़ेगा 
12 सेकंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुल के तीन बीम गिर गए हैं और ऐसा लग रहा है मानो कोई भूकंप आया हो। यह पुल  83 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा था। उप्र राज्य सेतु निगम इस पुल को बना रहा था। ये यूपी सरकार के PWD विभाग का ही PSU है। यह बुलंदशहर को अमरोहा जिले से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बनाया जा रहा था।

अन्य खबरें