Delhi to London : बस से 70 दिनों में 20 हजार किलोमीटर का सफर, 18 देशों के टूर का खर्च बस इतना होगा

Google Image | Delhi to London



आपने देश के अलग-अलग कोने का तो बस से भ्रमण किया होगा, लेकिन कभी एक देश से दूसरे देश तक बस से भ्रमण नहीं किया होगा। अगर दूसरे देश में बस से घूमना है तो आपके लिए यह अच्छी खबर है। दिल्ली से लंदन तक 20 हजार किलोमीटर तक का सफर बस से करने का मौक़ा मिलने वाला है।

यह खास रोड ट्रिप दिल्ली की टूर कंपनी एडवेंचर्स ओवरलैंड ने ‘बस टू लंदन’ नाम से लॉन्च की है। जो इसी साल मई से शुरू होने वाली है। यह पूरा सफर 70 दिनों का होगा। इस ट्रिप में आप कुल 70 दिनों में दिल्ली से लंदन तक बस के जरिए पहुचेंगे। इस ट्रिप में दक्षिण पूर्व एशिया में 11 रातें और 12 दिन, चीन में 15 रातें और 16 दिन, मध्य एशिया में 21 रातें और 22 दिन और यूरोप 15 रातें और 16 दिन व्यतीत करेंगे।

जानिए क्या होगा खर्च
इस खास ट्रिप में यात्री दिल्ली से लन्दन तक जाएंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति का खर्चा करीब 15 लाख रुपए होगा। सभी को 70 दिनों के सफर में 18 देशों से होकर गुजरना पड़ेगा। इस ट्रिप में बस भारत, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम होकर गुजरेगी।

रहने की व्यवस्था
टूर कंपनी की तरफ से हर एक यात्री के लिए फाइव स्टार होटल में रुकने का इंतजाम किया गया है। एक बस में 20 लोगों की व्यवस्था की गई है। बस में कुल 24 लोग एक साथ होंगे, जिसमें 4 टूर कंपनी के स्टाफ होंगे। ट्रैवल कंपनी ही यात्रियों के लिए सारे देशों के वीजा की व्यवस्था करेगी।

अन्य खबरें