New Delhi : केजरीवाल ने छोड़ा पुराना आवास, नया ठिकाना 5 फिरोजशाह रोड

Google Image | अरविंद केजरीवाल



Delhi News : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना पुराना आवास को छोड़ दिया। अब वे पार्टी के सदस्य अशोक मित्तल के लुटियंस जोन में स्थित आधिकारिक आवास 5 फिरोजशाह रोड पर रहने के लिए चले गए हैं। आप ने यह घोषणा की है कि जब तक जनता उनकी ईमानदारी की मुहर नहीं लगाती। तब तक केजरीवाल मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहेंगे। 

राजनीतिक सफर को फिर से नया मोड़ देने का निर्णय
केजरीवाल का यह नया ठिकाना उनके विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में है। जहां से उन्हें जनता ने चुना था। इससे पहले, 2014 में उन्हें तिलक लेन पर आवास आवंटित किया गया था। इसके बाद वे सिविल लाइन में शिफ्ट हो गए थे। इस बार उन्होंने अपने राजनीतिक सफर को फिर से नया मोड़ देने का निर्णय लिया है।

दिल्ली सरकार के मंत्री ने की पुष्टि
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पुष्टि की है कि केजरीवाल ने शुक्रवार को आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कई समर्थकों ने उन्हें अपने घर में रहने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रहने का फैसला किया।

अन्य खबरें