बड़ी खबर : सुंदर भाटी पर गोली चलाने वाला नागर गैंग का शूटर गिरफ्तार, हवलदार की वजह से दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी

Tricity Today | नागर गैंग का शूटर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार



New Delhi/Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश और ग्रेटर नोएडा के निवासी सुंदर भाटी पर जानलेवा हमला करने वाला नागर गैंग का शूटर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान आशीष वर्मा के रूप में हुई है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश के लिए दिल्ली पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। अपराध शाखा ने सुंदर भाटी पर जानलेवा हमला करने वाले और छैनू गिरोह के बदमाश की हत्या करने वाले वंचित शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न इलाकों में काफी संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें डकैती और हत्या जैसे मामले भी शामिल है।

कौन है बदमाश आशीष वर्मा
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हवलदार हरेंद्र मलिक को नागर गैंग के बदमाश आशीष वर्मा के बारे में जानकारी मिली थी। उनको पता चला था कि आशीष वर्मा पंजाब के भारत दर्शन इलाके में एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर काम कर रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने छानबीन की ओर पुलिस इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में 2 टीमों का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आशीष वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसी आशीष वर्मा ने गैंगस्टर सुंदर भाटी पर गोली चलाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। इसके अलावा इस बदमाश ने लक्ष्मी नगर में छैनू गिरोह के बदमाश मयूर चौहान की हत्या कर दी थी।

यह बदमाश पहले ही जा चुके जेल
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में सुमित चंदेला, अंकित लोहिया, नितिन भारद्वाज, विपिन नागर, राहुल गुप्ता, जसवीर, मुदित चौहान और हर्षा गुर्जर समेत काफी लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में नवीन खटाना, खचेदू जाट और गौरव राजपूत फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। आशीष वर्मा भी फरार चल रहा था, लेकिन उसको दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

अन्य खबरें