Delhi News : राजधानी में 2 दिन लोगों को नहीं मिलेगा पानी

Google Image | Symbolic Image



Delhi News : दक्षिण दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने अलर्ट जारी किया है। दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में 4 और 5 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। जल बोर्ड द्वारा कई इलाकों के लोगों को दो दिन के लिए पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि वजीराबाद के जल शोधन संयंत्र के मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

दक्षिणी दिल्ली के ये इलाके होंगे प्रभावित
दिल्ली जल बोर्ड ने दक्षिणी दिल्ली के लोगों को बताया गया है कि कालकाजी, ओखला, लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ़ कैलाश, महारानी बाग समेत कई इलाकों में 4 और 5 अक्टूबर को पानी की आपूर्ति बाधित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वजीराबाद के जल शोधन संयंत्र के मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण क्षेत्र के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान जल बोर्ड द्वारा क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी को स्टोर करने की सलाह दी गई है। लोगों को जानकारी दी गई है कि 4 अक्टूबर को कालिंदी कॉलोनी, ईश्वर नगर, सुखदेव विहार, फ्रेंड्स कॉलोनी, जाकिर नगर आदि क्षेत्रों में शाम के समय पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसके अलावा 5 अक्टूबर की सुबह भी दक्षिणी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

इमरजेंसी नंबर किए जारी
दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड की ओर से व्यवस्था भी की गई है। यदि किसी इलाके में इमरजेंसी है तो वह जल बोर्ड के इमरजेंसी नंबर पर फोन करके पानी का टैंकर मंगवा सकता है। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड द्वारा इमरजेंसी नंबर केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1916, 23634469, 23538495, 23527679, ओखला फेस टू 26388976, ग्रेटर कैलाश 29234

अन्य खबरें