Delhi Metro News : मेट्रो में कपड़ा फंसने से महिला की मौत, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

दिल्ली-एनसीआर | 5 महीना पहले |

Google Image | Symbolic Image



New Delhi : देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां दिल्ली मेट्रो के गेट में कपड़ा फंसने से महिला की मौत हो गई। 21 साल में पहली बार ऐसा हादसा सामने आया है। इस हादसे के बाद दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में मेट्रो चालक की भी लापहरवाही सामने आ रही है। मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) पूरे मामले की जांच करेंगे।

कैसे हुआ हादसा
यह हादसा रेड लाइन के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से गाजियाबाद की ओर जाने वाली मेट्रो ट्रेन से हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ मेरठ जा रही थी। महिला गाजियाबाद की और जाने वाली ट्रेन में चढ़ गई और उसका बेटा प्लेटफोर्म पर रह गया। वह बेटे के लिए मेट्रो से बाहर निकल रही थी, तभी ट्रेन के गेट में उसका कपड़ा फंस गया। इसके वह मेट्रो के साथ घिसटती चली गई और बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 35 वर्ष की महिला नांगलोई की रहने वाली थी। उसका नाम रीना बताया जा रहा है।

बच्चों पर छाए संकट के बादल
बताया जा रहा है कि 5 वर्ष पहले रीना के पति का निधन हो गया था। वह घर में कमाने वाली अकेली महिला थी। वह सब्जी बेचकर अपने बच्चों का पालन करती थी। उसके दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 12 साल की और बेटा 8 साल का है। इस हादसे के बाद बच्चों के सिर से माता पिता का साया हट गया। दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं।

मामले की हो रही जांच
मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) पूरे मामले का जांच करेंगे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से हादसे की मूल वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपड़े की मोटाई 15MM से कम होगी, जिससे मेट्रो में लगे सेंसर ने काम नहीं किया। हादसे की ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

अन्य खबरें