JEE 2021 Result: National Testing Agency ने JEE 2021 परीक्षा का परिणाम जारी किया, 6 परीक्षार्थियों ने रचा इतिहास

शिक्षा | 3 साल पहले | Harish Rai

Google Image | Result declared for JEE Main 2021



National Testing Agency (NTA) ने JEE, 2021 (B.E./B.Tech) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षार्थी रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस बार JEE 2021 परीक्षा में कुल 620 978 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि कुल 652627 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं पिछले महीने 24 -26 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। इसके लिए कुल 331 शहरों में सेंटर बनाए गए थे। 


NTA ने JEE Main, 2021 पेपर-1 (B.E./B.Tech) का परिणाम जारी किया है। ये परीक्षाएं 6 शिफ्ट में संपन्न कराई गई थीं। इन्हें 24 -26 फरवरी तक आयोजित कराया गया था। भारत के 331 शहरों के अलावा 9 विदेशी शहरों में भी सेंटर बनाया गया था। इसमें कोलंबो, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट रियाद, शारजाह, सिंगापुर और कुवैत में कुल 828 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने और पारदर्शिता रखने के लिए 742 आब्जर्वर, 261 सिटी कोऑर्डिनेटर, 19 रीजनल कोऑर्डिनेटर्स, 6 स्पेशल कोऑर्डिनेटर और 2 नेशनल कोऑर्डिनेटर इन परीक्षा केंद्रों पर नजर बनाए हुए थे।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार 13 भाषाओं में पेपर तैयार किए गए थे। इसमें इंग्लिश और हिंदी के अलावा गुजराती, असामी, बेंगली, कन्नड, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू शामिल थी। कुल 6 परीक्षार्थियों ने फरवरी JEE Main, 2021 Paper-1 में 100 स्कोर हासिल किया है। 

इन 6 परीक्षार्थियों ने 100 का स्कोर प्राप्त किया है - 
  1. साकेत झा – राजस्थान
  2. प्रवर कटारिया - दिल्ली 
  3. रंजीम प्रबल दास - दिल्ली 
  4. गुरमरीत सिंह - चंडीगढ़ 
  5. सिद्धांत मुखर्जी - महाराष्ट्र 
  6. अनंत कृष्णा किदांबी - गुजरात

अन्य खबरें