Birbal passes Away : मशहूर हास्य अभिनेता बीरबल का निधन, हंसाते-हंसाते रुला गए 

मनोरंजन | 8 महीना पहले | Sonia Khanna

Google Image | Birbal passes Away



Noida Desk :  अपने जमाने के मशहूर कॉमेडियन बीरबल का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से एक बार फिर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका निधन मुम्बई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ।

मनोज कुमार ने दिया था बीरबल नाम
बीरबल के नाम से मशहूर कॉमेडियन का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला था। उनकी कुछ शुरुआती फिल्मों के‌ क्रेडिट में उनका असली नाम ही जाया करता था। कहा जाता है कि एक्टर मनोज कुमार ने सतिंदर को उनकी शख्सियत के मुताबिक 'बीरबल' नाम सुझाया था। वे इस पर राजी हो गये और फिर उन्होंने अपना स्क्रीननेम 'बीरबल' रख लिया था। हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके बीरबल को पहला ब्रेक फिल्म  राजा (1964) में मिला था, जिसके एक गाने के महज एक सीन में वो नजर आए थे।

यादगार थे उनके किरदार
बीरबल ने राजा के बाद दो बदन, बूंद जो बन गये मोती, शोले, मेरा गांव मेरा देश, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, अनुरोध, अमीर ग़रीब सदमा, दिल जैसी ढेरों फिल्मों में काम‌ किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी विशिष्ट जगह बनाई थी। अपने चार दशक से भी लंबे करियर में उन्होंने 500 से भी अधिक फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं निभाईं। शोले फिल्म में उनकी कॉमेडी के लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।

अन्य खबरें