Dono Movie Trailer Out : सोहनी महिवाल की जोड़ी एक बार फिर दिखाएगी बड़े परदे पर करिश्मा! 

मनोरंजन | 9 महीना पहले | Sonia Khanna

Google Image | Dono Movie Trailer Out



Noida Desk : सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनों' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में उनके साथ अपने ज़माने की सुपरहिट अभिनेत्री पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठाकरिया भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 5 अक्टूबर को रिलीज़ की जाएगी।

अच्छी दिख रही है राजवीनर और पलोमा की कैमिस्ट्री
फिल्म को राजश्री बैनर के तले बनाया गया है। ट्रेलर में राजवीर और पलोमा की कैमिस्ट्री काफी अच्छी दिखाई दे रही है। इससे पहले सनी देओल के बड़े बेटे करन देओल ने अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था, परन्तु उनकी फिल्मों को दर्शकों ने कोई खास रेस्पॉन्स नहीं दिया था। अब देखते हैं कि अपने ज़माने के सुपर हिट रोमांटिक जोड़ी सोहनी महीवाल के बच्चों की इस फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

आज भी याद है सोहनी महिवाल की जोड़ी
आपको बता दें कि पूनम ढिल्लो और सनी देओल की जोड़ी को रूपहले परदे पर काफी पसंद किया गया था। उनकी फिल्म सोहनी महिवाल को लोगों का काफी प्यार मिला था। आज भी लोग उस जोड़ी को भुला नहीं पाए हैं।

आप भी देखिये दोनों फिल्म का ट्रेलर:
 

अन्य खबरें