OMG-2 Trailor Out : श्रीकृष्ण नहीं, अबकी बार भगवान शिव बनेंगे अक्षय कुमार

मनोरंजन | 10 महीना पहले | Sonia Khanna

Google Image | OMG-2 trailor



Noida Desk :  11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फिल्म ओएमजी 2(OMG-2 ) का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर के रिलीज़ होते ही उसे काफी पसंद किया जा रहा है। उसकी तुलना पिछली ओएमजी (OMG) के साथ भी की जा रही है। ट्रेलर को यूट्यूब (Youtube)पर भी रिलीज किया गया है। 

पिछली फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस बार वे भगवान शिव की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस रोल में वे काफी दमदार नजर आ रहे हैं। इस बार कोर्ट केस लड़ने के लिए पंकज त्रिपाठी तैयार हैं। पिछली बार अपनी दुकान के भूकंप में क्षतिग्रस्त होने पर परेश रावल ने कोर्ट में भगवान के ऊपर केस किया था। इस बार पंकज त्रिपाठी स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन पर केस करते नज़र आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी अपनी जबरदस्त डायलॉग डिलीवरी और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाते जाते हैं।

ट्रेलर के रिलीज़ होते ही इसकी तुलना पिछली ओएमजी से की जा रही है। जब इस फिल्म की घोषणा की गयी थी, तब लोगों को लगा था कि यह पिछली ओएमजी की सिक्वल होगी, परन्तु ऐसा नहीं है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के अलावा पवन मल्होत्रा, यामी गौतम, गोविन्द नामदेव और अरुण गोविल भी मुख्य भूमिका में हैं। अरुण गोविल एक लम्बे अरसे के बाद परदे पर नज़र आने वाले हैं। 11 अगस्त को ही गदर 2 फिल्म भी रिलीज़ हो रही है। दोनों ही फिल्में अपने दूसरे पार्ट को लेकर आ रही हैं। यकीनन, दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शक लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे। लोगों का प्यार और साथ किस फिल्म को हिट बनाता है या किसे फ्लॉप, यह पूरी तरह से फिल्म पर निर्भर करता है।
 

अन्य खबरें