Big Boss OTT-2 : मजबूत दावेदार नॉमिनेट, कौन होगा इस हफ्ते बेघर

मनोरंजन | 10 महीना पहले | Amita Singh

Social Media (Instagram) | Big Boss OTT-2 मजबूत दावेदार नॉमिनेट



Noida Desk (Sonia khanna) :  जिओ सिनेमा (Jio Cinema) पर दिखाया जाने वाला बिग बॉस ओटीटी - 2(Big Boss Ott -2) अब अपने क्लाइमेक्स पर है। क्योंकि जल्द ही इसका फिनाले होने वाला है। सूत्र बताते हैं कि इसका फिनाले 13 अगस्त को होने वाला है। अब फिनाले के इतने करीब आकर लगभग सभी घरवाले इसमें पूरी जान डालकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बेघर हो गईं थीं आशिका भाटिया 
इस हफ्ते बिग बॉस (Big Boss) के इस मजेदार सीजन में जो लोग नॉमिनेट हुए हैं, उनमें जिया, अविनाश सचदेवा, मनीषा रानी, जैद हबीबी शामिल हैं। मनीषा रानी लगातार दूसरी बार नॉमिनेट हुई हैं वे पिछले हफ्ते भी नॉमिनेट हुई थीं, परन्तु आशिका भाटिया के मुकाबले अधिक वोट पाने के कारण सुरक्षित हो गयी थीं और आशिका भाटिया घर से बेघर हो गईं थीं।
 
किसका सपना रहेगा अधूरा
इस हफ्ते नॉमिनेट होने वालों में से जैद हबीबी के घर से निष्कासित होने के ज्यादा अनुमान लगाए जा रहे हैं। क्योंकि उन्हें घर में सबसे वीक माना जा रहा है। अब तो वीकेंड के वार पर ही पता चल पायेगा कि फिनाले के इतने करीब आकर किस सदस्य का बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह जायेगा।

अन्य खबरें