The Vaccine War Trailer Out : कोरोना में बनायी गयी वैक्सीन की मुश्किलों पर बेस्ड है यह फिल्म

मनोरंजन | 8 महीना पहले | Sonia Khanna

Google Image | The Vaccine War Trailer Out



Noida Desk : कोरोना के दौरान भारतीय वैज्ञानिकों के संघर्ष पर बेस्ड फिल्म द वैक्सीन वॉर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का दर्शकों को लम्बे समय से इंतजार था। 'द कश्मीर फाइल्स' बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री की यह अगली फिल्म है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह 'भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म है, जिसमें वैक्सीन के विकास के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों के स्ट्रगल को   दिखाया गया है। पर्दे के पीछे की कई कहानियों को भी हाइलाइट किया गया है।

ये निभाएंगे किरदार
इस फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य किरदार में होंगे। पल्लवी जोशी और आईएम बुद्धा ने फिल्म को बनाया है। फिल्म एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इन्होने 'द कश्मीर फाइल्स' को भी प्रोड्यूस किया था। विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को दुनिया के हर कोने में प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विदेश में स्क्रीनिंग के अलावा, फिल्म मेकर ने टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म का पहला गाना 'सृष्टि से पहले' लॉन्च कर दिया था।

28 सितंबर को होगी रिलीज
आपको बता दें कि इससे पहले विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सुर्खियों में थे। उनकी इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उनकी फिल्म हिट हुई। फिल्म ने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई की थी। इसके बाद उनकी हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री 'द कश्मीर फाइल्स-अनरिपोर्टेड' भी रिलीज हुई थी। इसे भी दर्शकों ने काफी पसंद किया और अब उनकी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 28 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। यह देखना मजेदार रहेगा कि क्या यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ पायेगी या नहीं और क्या दर्शक इसे भी उतना ही प्यार देते हैं या नहीं।

अन्य खबरें