जाने जान का ट्रेलर आउट : सिनेमाघरों में नहीं, यहां होगी रिलीज़

मनोरंजन | 9 महीना पहले | Sonia Khanna

Google Image | जाने जान का ट्रेलर आउट



Noida Desk : एक बार फिर करीना कपूर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। मगर, इस बार वे फिल्म में ग्लैमरस दिखने की बजाए संजीदा एक्टिंग करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ अपनी संजीदा एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत और विजय वर्मा हैं। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर की आने वाली फिल्म जाने जान की। जी हां, करीना कपूर ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर शेयर किया है। 

21 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है, जिन्होंने इससे पूर्व कहानी  और बदला जैसे बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। ट्रेलर में करीना का रोल और एक्टिंग काफी दमदार दिख रहा है। फिल्म को 21 सितंबर को ott प्लेटफार्म netflix पर रिलीज़ किया जायेगा। यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। विजय वर्मा इसमें इंस्पेक्टर की भूमिका में नज़र आएंगे।  विजय वर्मा की अभी हाल ही में 2 वेब सीरीज रिलीज़ हुई है। दहाड़ और कलाकूट दोनों ही वेब सीरिज में उनके अभिनय को काफी सराहा गया है। जयदीप अहलावत की पिछली फिल्म आयुष्मान खुराना के साथ एक्शन हीरो  थी। 

आप भी देखिये ट्रेलर
करीना कपूर की पिछली फिल्म आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रेस्पांस नहीं मिला था। यह पहली बार है कि करीना कपूर एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में काम कर रही हैं। ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी प्यार मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में इस ट्रेलर को 57 हज़ार से ज्यादा लोगों ने देखा है।

आप भी देखिये जाने जान का ट्रेलर:
 

अन्य खबरें