Bollywood News : क्रिसमस 2024 पर एक बार फिर गुदगुदाएगी 'वेलकम 3'

मनोरंजन | 8 महीना पहले | Sonia Khanna

Google Image | Welcome -3 Poster



Noida Desk : अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' के तीसरे पार्ट की आधिकारिक घोषणा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की है। उन्होंने अपने अकाउंट पर टीज़र का लिंक शेयर किया है।
            View this post on Instagram                      

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


फिल्म में ये स्टार्स निभाएंगे किरदार
लोकप्रिय 'वेलकम' फ्रेंचाइजी के निर्माता फिल्म की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के साथ पूरी तरह तैयार है। फिल्म में कई नए स्टार कलाकार हैं, जिनमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, लारा दत्ता, अरशद वारसी, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कीकू शारदा सहित बड़ी स्टारकास्ट शामिल हैं।

अक्षय की हो रही वापसी
आपको बता दें कि अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद 'वेलकम 2' बनाई गई, जिसमें नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम थे। अब 'वेलकम 3' की घोषणा की गई है। फिल्म के तीसरे भाग में अक्षय कुमार लौट रहे हैं।

वेलकम 3 में नहीं दिखेंगे उदय और मजनू 
'वेलकम' फ्रेंचाइजी में नाना पाटेकर द्वारा निभाए गए उदय शेट्टी और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए मजनूं भाई जैसे लोकप्रिय प्रतिष्ठित किरदार थे, लेकिन तीसरी किस्त में वे दोनों गायब हैं। 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार के साथ उदय भाई का किरदार संजय दत्त और मजनूं भाई का रोल अरशद वारसी निभाएंगे। यह फिल्म क्रिसमस 2024 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखते हैं कि वेलकम 3 बिना उदय और मजनूं के क्या अपना जलवा कायम कर पायेगी। क्योंकि वेलकम 2 में दर्शक अक्षय कुमार को न देखकर काफी निराश हुए थे।

अन्य खबरें