गाजियाबाद : लोहे की जाल तोड़कर 22 बकरियां चोरी की, पुलिस सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को ढूंढ रही

Google Image | Goat



Ghaziabad : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के राम पार्क विस्तार स्थित एक घर से चोरों ने 22 बकरियां और बकरों को चोरी कर लिया। चोरों ने घेर में लगी लोहे की जाली का दरवाजा काटकर चोरी की। घेर मालिक को सुबह उठने पर चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों के खिलाफ बकरी मालिक ने ट्रॉनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

22 बकरे और बकरियां चोरी
रामपाल के विस्तार नियर अनिल डेरी के पास विनोद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मकान के पीछे एक घेर बना रखा है। यहां उन्होंने बकरे, बकरियां और मुर्गे पाल रखे हैं। वह उनकी देखरेख करते हैं। घेर को चारों तरफ से कवर कराकर लोहे की जाली का गेट लगा रखा है। चोरों ने लोहे की जाली का गेट काटकर उनके घेर से 22 बकरे और बकरियां चोरी की। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। सुबह जब वह घर में पहुंचे तो घटना के बारे में पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगलने में जुटी पुलिस
उन्होंने बताया कि उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएसओ अरविंद पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के मीट कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

अन्य खबरें