गाजियाबाद से बड़ी खबर : जो हिंदू लड़की इस ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने गई, समझो बन गई ईसाई, भाजपा नेत्री ने करवाया गैंग का खुलासा

गाजियाबाद | 12 महीना पहले | Mayank Tawer

Google Image | Symbolic Image



Ghaziabad News : खोड़ा इलाके में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री को ईसाई धर्म अपनाने के लिए ऑफर दिया। भाजपा नेत्री ने इस पूरे गैंग का पर्दाफाश करने के लिए अपनी पहचान को छुपाया और जब पूरी सच्चाई का पता चला तो पुलिस की मदद से भंडाफोड़ करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली बबीता, एक चर्च के पादरी और उसकी बीवी को गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ गैंग का खुलासा
भाजपा नेत्री सुनीता अरोड़ा ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह खोड़ा में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। वहां पर मेकअप करने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका बबीता ने उनको ईसाई धर्म अपनाने के लिए ऑफर दिया। सुनीता अरोड़ा ने अपनी पहचान को छुपाया और कहा कि वह तैयार है। इस पर बबीता ने कहा कि तुमको हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाना होगा। जिसके बाद सुनीता गैंग का पर्दाफाश करने के लिए राजी हो गई। बताया जा रहा है कि उसके बाद बबीता ने सुनीता अरोड़ा को मयूर फेस-2 में स्थित एक चर्च के पादरी और उसकी बीवी रीवा से मिलवाया। जिसके बाद भाजपा नेत्री सुनीता अरोड़ा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बबीता को बदले में मिलते थे पैसे
बताया जा रहा है कि पादरी का नाम थॉमस है, जो अभी तक काफी लोगों के धर्म परिवर्तन करवा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक बबीता के सहारे थॉमस हिंदू लोगों के धर्म परिवर्तन करवाता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके एवज में बबीता को कुछ पैसे भी मिलते थे। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

इस अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार
इस मामले में थॉमस, उसकी बीवी रीवा और बबीता को उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम 2021 के तहत गिरफ्तार किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने के लिए गई काफी लड़कियों के धर्म परिवर्तन बबीता के माध्यम से हो चुके हैं।

अन्य खबरें