गाजियाबाद में मौत ने दी दस्तक : पार्क में खेल रहा था बच्चा, अचानक...खत्म

Google Image | symbolic image



Ghaziabad News : गाजियाबाद में थाना लिंकरोड क्षेत्र के महाराजपुर में शनिवार दोपहर घर के पास पार्क में खेल रहे छह साल के बच्चे की अचानक गिरने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी हालांकि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम और कार्रवाई से मना कर दिया।

छह साल का था मासूम
एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि महाराजपुर में मोहम्मद नसीम छह वर्षीय बेटे वसीम और पत्नी के साथ रहते हैं। वसीम दोपहर में पार्क में खेल रहा था। अचानक वह गिरकर बेसुध हो गया। शोर मचाने पर परिजन और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने वसीम को मृत घोषित कर दिया। 

श्वास की नली में फंसा खाने का टुकड़ा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वसीम ने दोपहर में खाना खाया था। संभवत: खाने का कोई टुकड़ा श्वास की नली में फंस गया होगा, जिससे सांस लेने में दिक्कत बन गई होगी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने लिखित कार्रवाई कर बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।

अन्य खबरें