गाजियाबाद से बड़ी खबर : आरआरटीएस कॉरिडोर साइट पर हादसा, काम के दौरान नीचे गिरा मजदूर

गाजियाबाद | 12 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | घायल



Ghaziabad News : रैपिडएक्स ट्रेन की साइट पर काम कर रहा मजदूर अचानक नीचे गिर गया। आरआरटीएस कॉरिडोर पर काम करते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल मजदूर का इलाज चल रहा है। जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
बता दें कि शनिवार को आरआरटीएस कॉरिडोर पर एक हादसा हो गया। एक मजदूर आरआरटीएस की साइट पर काम करते हुए ऊपर से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी ऊंचाई से नीचे गिरा था। जिसके बाद उसे तुरंत नजदीक के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आरआरटीएस कॉरिडोर पर मोदीनगर क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में एक गार्डर नीचे सड़क पर आ गिरा था। रात के समय सड़क पर कोई नही था इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना के समय मजदूर स्लैब स्पोर्ट पर काम कर रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई थी।

अन्य खबरें