युवती पर एसिड अटैक Ghaziabad News : बहनों के साथ सो रही युवती पर एसिड अटैक, फरवरी में है शादी, हालत गंभीर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में दबंगों ने बैखोफ होकर युवती के घर में घुसकर तेजाब फेंक दिया है। आनन -फानन में युवती को जिला अस्पताल में भी कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तेजाब पडऩे से शरीर का आधे से ज्यादा भाग झुलस गया है। 

मुरादनगर स्थित मलिक नगर में सलीम अपने परिवार सहित रहते हैं। वह कपड़े का व्यापार करते है। उनकी 3 बेटी और एक बेटा है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उनकी 23 साल की बेटी शीबा का 12 फरवरी को विवाह होना है। शादी को लेकर ही घर में तैयारी चल रही थी। 

शुक्रवार रात में तीनों बहनें कमरे में सोई हुई थी। अचानक वहां संदिग्ध युवक पहुंचा और शीबा के ऊपर तेजाब डाल दिया। उसकी चीख सुनकर उसकी बहनों ने लाइट जला कर देखा शीबा बुरी तरह से जली हुई तड़प रही थी। उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने के लिए घर का गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। हमलावर जाते-जाते मकान का गेट बाहर से बंद कर गये थे। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मकान का दरवाजा खोल वहां की हालत देख पुलिस को भी सूचना दी। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए मुरादनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवती को एमएमजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद एमएमजी से युवती को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया। एसिड अटैक की सूचना से पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।  

एसपी ग्रामीण इराज राजा ने बताया कि युवती को सफदरगंज के अस्पताल से रेफर कर दिया गया। युवती का 10 फिसदी शरीर जला है। घटना में युवती के शरीर पर जिस ज्वलनशील पदार्थ से हमला किया गया है, उसकी जांच की जा रही है। 

पीड़िता की मां नफीसा ने थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होने बताया परिजनों के अनुसार उनका किसी से कोर्ई विवाद नही चल रहा है और जिस कमरे में यह घटना हुई है। युवती अपनें घर के दुसरे मंजिल के कमरे में थी। रात में युवक कैसे ऊपर पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। घटना में किसी परिचित का हाथ है, जिसे पूरी जानकारी थी कि युवती कहा सोती है और कमरे में कौन-कौन था। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।  

अन्य खबरें