Ghaziabad  News : गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र होगी नमो भारत ट्रेन, देश में इन जगहों पर रेलगाड़ी चलाने का प्रस्ताव

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केंद्र होगी नमो भारत ट्रेन



Ghaziabad  News : नमो भारत ट्रेन को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा। इस वर्ष दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली झांकी में नमो भारत ट्रेन आकर्षण का केंद्र रहेगी। उत्तर प्रदेश की झांकी में इसकी झलक दिखाई देगी। विकसित भारत समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

यह है पूरा मामला
गणतंत्रत दिवस की झांकी में आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन और इस स्टेशन से निकलती नमो भारत ट्रेन को प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा। जब देश और दुनिया के लोग देश की पहली नमो भारत ट्रेन द्वारा परिवहन के क्षेत्र में लाई जाने वाली क्रांति को महसूस करेंगे। देश का पहला रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है। नमो भारत ट्रेन एक घंटे से भी कम समय में 82 किमी की दूरी तय कर लेगी।

देश में इन जगहों पर भी बनेगा आरआरटीएस कॉरिडोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर-2023 में आरआरटीएस के प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई के लिए नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को सौंपा था। दुहाई से आगे मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक अतिरिक्त 25 किमी के हिस्से में ट्रायल रन जारी है और जल्द ही इस सेक्शन पर भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा। आरआरटीएस निर्माण के पहले फेज के साथ ही दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर भी बनाए जाना प्रस्तावित है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की तर्ज पर देश के अन्य हिस्सों में भी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है।

अन्य खबरें