गाजियाबाद : पुलिस ने 18 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया, दर्जन भर गिरफ्तार हुए

गाजियाबाद | 3 साल पहले |

Tricity Today | पुलिस ने 18 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया



गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार जैन कॉलोनी में 18 अप्रैल को पुलिस पर पथराव करने वाले दर्जनभर लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने और पथराव करने जैसे धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा अन्य पत्थरबाजों की भी पहचान की जा रही है। जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने 18 नामजद और करीब 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो और फोटोग्राफी के जरिए पत्थरबाजों और उपद्रवियों की पहचान की गई। पुलिस का कहना है कि अन्य पत्थरबाजों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि रविवार की दोपहर लोनी थाना क्षेत्र के अशोक विहार जैन कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने 3 महिलाओं को बच्चा चोरी के शक में बंधक बना लिया था। उनके साथ मारपीट की जा रही थी। भीड़ महिलाओं से 14 अप्रैल को लापता हुए 9 महीने के बच्चे के बारे में पूछताछ कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर महिलाओं को कोतवाली ले जाने का प्रयास किया। 

मगर भीड़ नहीं मानी। पुलिस ने जोर-जबरदस्ती की तो भीड़ में शामिल कुछ अराजतक तत्व पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव करने लगे। हादसे में लोनी और मसूरी के क्षेत्राधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी पुलिस कर्मी को चोट नहीं आई। धीरे-धीरे हालात बिगड़ने लगे। मौके पर पहुंचे लोनी के क्षेत्राधिकारी ने दूसरे थाना क्षेत्रों से भी पुलिस बल का आग्रह किया। थोड़ी देर में वहां कई थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंच गई और महिलाओं को भीड़ के चंगुल से छुड़ा लिया गया। हालांकि भीड़ को यह स्वीकार नहीं हुआ और वहां हालात बिगड़ गए।

इसमें पुलिस के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गाजियाबाद के एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि महिला-पुरूष समेत 18 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें अनवरी, मोमीना, सायरा, फातिमा, परवीन, सम्मो, युसुफ, सद्दाम, रसीद, उमर, खालिद, सफीक, महफूज निवासी सरिता विहार-अशोक विहार को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार लोगों की तलाश के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें