गाजियाबाद में महामहिम :   "नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन" की  डॉ.अंजली सिंह ने राज्यपाल को भेंट की पुस्तक

Tricity Today | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को डॉ.अंजली सिंह और पूनम श्रीवास्तव ने



Ghaziabad News : कंट्री इन होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को "नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन" की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अंजली सिंह और पूनम श्रीवास्तव ने "शिक्षा पुंज" पुस्तक सप्रेम भेंट की। डॉ.अंजली सिंह ने राज्यपाल महोदय को भेंट के दौरान बताया कि "नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन" गरीब बच्चों के अच्छे एवं उज्जवल भविष्य की सोच रखते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में काम करती है। बच्चों का भविष्य संवारने हेतु हमारी संस्था लगातार प्रयासरत है।

40 गांवों को शत प्रतिशत शिक्षित कर चुकी है संस्था
"नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन" अन्य राज्यों में भी संचालित है। संस्था द्वारा 40 गावों को लगभग 100 प्रतिशत शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्था के द्वारा देश के "200 गाँव के सरकारी स्कूलो" को संस्था और जनता के सहयोग से "मॉडल स्कूल" बनाया गया है। संस्था द्वारा लगभग 100 परिवर्तन पाठशालाओ" को संचालित किया जा रहा है। संस्था द्वारा शिक्षा के प्रति बालिकाओं को जागरूक करते हुये अधिक से अधिक संख्या मे बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करायी जा रही है।

शिक्षा की चौपाल के माध्यम से लोगों को जोड़ रहे
संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों, गरीब व बेसहारा बच्चों को भी निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद की जा रही है। प्रत्येक वर्ष विभिन्न परीक्षाओं मे सैकड़ों बच्चे मार्गदर्शन के माध्यम से चयनित हो रहे हैं। जगह-जगह शिक्षा की चौपाल के माध्यम से लोगों में देश, अपनी संस्कृति व शिक्षा का महत्व बताकर विश्व गुरू बनाने के लिये उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से लोगों को जोड़ने का प्रयास संस्था के द्वारा किया जा रहा है।

शिक्षा का अधिकार पर भी काम रही संस्था
"शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत" हजारों बच्चों को निःशुल्क 'प्रवेश दिलाकर" शिक्षा दिलायी जा रही है।संस्था के द्वारा निःशुल्क शिक्षा देकर इन बच्चो कें जीवन मे रोशनी लाते हुये शिक्षा की अलख जलायी जा रही है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा भारतवर्ष के अनेकों गावों मे भिन्न-भिन्न स्थानों पर पुस्कालय खोले गये हैं, जिन्हें मिनी पुस्तकालय का नाम भी दिया गया है। जहाँ पर युवा पीढ़ी पहुँचकर आसानी से शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक हो रही है। अब तक हजारों बच्चों को उनके फाउंडेशन के द्वारा लाभ प्राप्त हुआ है।

राज्यपाल ने संस्था के प्रयासों को सराहा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने "नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन" द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए डॉ.अजलि सिंह व  पूनम श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों से प्रेरणा लेते हुए अन्य लोगों को भी इस प्रकार के कार्य करने चाहिएं, आप लोगों के प्रयास से ही भारत शत प्रतिशत साक्षर हो जायेगा। इस अवसर पर गाजियाबाद के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह और वाइस प्रेसीडेंट होटल कंट्री इन सुदेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

अन्य खबरें