गाजियाबाद में किसान आंदोलन का असर : दिल्ली-यूपी बॉर्डर किले में तब्दील, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़क पर खड़ी खतरनाक दीवार

गाजियाबाद | 3 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | दिल्ली-यूपी बॉर्डर किले में तब्दील



Ghaziabad News : किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कंक्रीट की दीवार बनाकर उस पर कंटीली तारबंदी की गई हैं। दिल्ली को चारों तरफ से किले में तब्दील कर दिया गया है। जगह-जगह कई लेयर में बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर कील लगाई गई है। यूपी से जुड़े सभी बॉर्डर पर धारा 144 लागू की गई है। इन व्यवस्थाओं के चलते बॉर्डर पर आज जाम जैसी हालत बनी हुई है।

यह है पूरा मामला
पंजाब के किसानों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली पहुंचकर आंदोलन की घोषणा की गई थी। जिसका समर्थन पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ किसान संगठन भी दे रहे हैं। किसान रैली को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। चारों तरफ से किलेबंदी की गई है। इस दौरान आरएएफ के 100 जवान नियुक्त किए गए हैं। जबकि 200 से अधिक पुलिसकर्मी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर तैनात हैं। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी नजर रखी जा रही है।

तीन फुट ऊंची दीवार
किसान रैली को रोकने के लिए एनएच 9 की सर्विस रोड पर कंक्रीट की तीन फीट ऊंची दीवार लगा दी गई है। जिसके ऊपर कंटीले तार लगाए गए हैं। ताकि किसान कूद कर इस दीवार को पार न कर पाए। वाहनों को रोकने के लिए लोहे की प्लेट पर कील लगाई गई है। दिल्ली यूपी बॉर्डर पर धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली जाने वाले गाजीपुर मुर्गा मंडी के रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद आने वाली एनएच 9 की सर्विस रोड़ पर भी 3 फीट मोटी पक्की कंक्रीट की दीवार बना दी गई है। इस दीवार के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। और पुलिस के वाहन खड़े किए गए हैं।

कुछ किसान संगठनों ने बनाई दूरी
आज यूपी के किस संगठन कुछ किसान संगठन दिल्ली उच्च में शामिल हो सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश किसान संगठनों ने आज के दिल्ली कूच से दूरी बनाई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एक प्रेस रिलीज जारी कर मंगलवार 13 फरवरी को होने वाले किसान आंदोलन से दूरी बनाई है। भाकियू टिकैत ने काफी समय पहले से 16 फरवरी को रैली निकालने का आवाहन किया हुआ था। आशंका है कि कुछ किसान संगठन पंजाब के किसानों का समर्थन करने के लिए बॉर्डर की तरफ जा सकते हैं। जिसके चलते दिल्ली यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।

अन्य खबरें