गाजियाबाद से ब्रेकिंग न्यूज : आईएएस अधिकारी बनकर वसूली करने पहुंची महिला पर उल्टा पड़ा पासा, तीन साथी भी धरे गए

गाजियाबाद | 2 महीना पहले | Dhiraj Dhillon

Tricity Today | पुलिस हिरासत में फर्जी आईएएस अधिकारी और उसके साथी



Ghaziabad News : कौशांबी थाना पुलिस ने एक फर्जी महिला आईएएस अधिकारी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। चारों मिलकर अवैध वसूली करते थे। शनिवार को इन लोगों ने कौशांबी में एक कैफे संचालक को धमकाकर एक लाख रुपये की वसूली करने का प्रयास किया था। कैफे संचालक ने पुलिस को दी तहरीर में कुछ पैसे दिए जाने की बात भी स्वीकारी थी। शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला के कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और नीली नीली बत्ती लगी एक अर्टिगा कार बरामद की गई है। एसीपी ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से कैफे संचालक से वसूले गए रुपए में से 15 हजार भी रुपये बरामद हुए हैं।

पुलिस पर भी रौब डालने का प्रयास
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कैफे संचालक की शिकायत पर पुलिस को शक हुआ ‌कि खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाली महिला जरूर कोई ठग होगी। तत्काल चैकिंग शुरू कर पुलिस न डायरेक्टर एमएचए लिखी एक अर्टिगा कार रोक ली। महिला के साथ कार सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रोके जाने पर महिला ने पुलिस पर रौब गालिब करने का प्रयास किया और खुद को 2022 बैच की आईएएस अधिकारी बताया। आई कार्ड भी दिखाया लेकिन पुलिस महिला की सच्चाई भांप गई और गाडी सीधे थाने लेकर चलने को कहा। 

चारों मिलकर चलाते थे वसूली गैंग 
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाने ले जाकर महिला और उसके साथियों से पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि हम वसूली के लिए एक गैंग चलाते हैं। गैंग में कुल चार लोग हैं। गैंग की सरगना दिल्ली के ‌विकासपुरी इलाके निवासी कोमल तनेजा है। कोमल के साथ अर्टिगा में सवार अमित शर्मा और अमित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों लोनी और बागपत के रहने वाले हैं। चौथा अभियुक्त कार चालक बागपत निवासी तिजारिश ‌है।

अन्य खबरें