गाजियाबाद में शाहरुख खान की बीवी ने किया सुसाइड : कमरे में लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Google Image | symbolic Image



Ghaziabad News : गाजियाबाद में शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं। यहां उनकी पत्नी का शव पंखे से लटका पाया गया है। ससुराल वालों ने शाहरुख और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की हे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।  

यह है पूरा मामला 
पुलिस के मुताबिक ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में शाहरुख अपने परिवार के साथ दौलतनगर कॉलोनी में रहते हैं। वह फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस को सूचना मिली कि शाहरुख की पत्नी नजराना (22) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। ससुराल वालों ने बताया कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर शाहरुख की मां और उसका भाई रहते हैं। शाहरुख और नजराना ऊपरी मंजिल पर रहते थे। पहले नजराना और शाहरुख के बीच विवाद हुआ था। शादी के कुछ समय बाद नजराना अपने मायके चली गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और नजराना अपने ससुराल में रहने लगी। गुरुवार को शाहरुख की मां और उसका भाई फैक्ट्री गए थे। शाहरुख भी अपनी फैक्ट्री गए थे। शाम को जब वह घर पहुंचा तो ऊपरी मंजिल पर कमरा अंदर से बंद था। जब शाहरुख किसी तरह कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी नजराना का शव फंदे पर लटका हुआ था। 

पुलिस का बयान         
एसीपी सूर्य बाली मौर्य ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने ससुराल वालों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें