Ghaziabad News : तहसील बार अध्यक्ष के लिए त्रिकोणीय मुकाबला, मैदान में ये तीन उम्मीदवार

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | Bar Association Election



Ghaziabad News : गाजियाबाद तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव प्रचार का बिल्कुल बच चुका है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए जहां तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा वही अध्यक्ष सचिव महासचिव और सांस्कृतिक सचिव पदों के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

यह है पूरा मामला
मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक 11 जनवरी को कुल 448 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान समाप्ति के कुछ समय बाद ही मतदान की गिनती शुरू कर दी जाएगी और चुनाव परिणाम उसी दिन शाम को घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए लोमेश कुमार भाटी, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा और योगेश कुमार त्यागी चुनाव मैदान में है। इनके अलावा उपाध्यक्ष के लिए दिनेश कुमार चौहान, प्रेम कुमार, सचिव पद के लिए विशाल सिरोही व अरुण चौधरी सहसचिव पद के लिए रितेश गौतम वैदिक, आशू गुप्ता सांस्कृतिक सचिव के लिए सिद्धार्थ शर्मा, पवन पुरी के बीच मुकाबला होगा। जबकि कार्यकारिणी सचिव पद के लिए सारिका मेहरा, मोहित कुमार एवं मुकेश कुमार चुनाव मैदान में हैं।

निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष
तहसील बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र विवेक त्यागी केली का नाम नामांकन होने से उन्हें निर्विरोध कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। बता दें कि विवेक त्यागी केली गाजियाबाद जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्यागी केली के भतीजे हैं। विवेक त्यागी केली के निर्विरोध तहसीलदार संगठन के कोषाध्यक्ष चुने जाने पर तहसीलदार संगठन के पदाधिकारियों व गाजियाबाद जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

अन्य खबरें