शौर्यगाथा और वीरों को नमन : कारगिल विजय ‌दिवस की पूर्वसंध्या पर गाजियाबाद में मशाल जुलूस

गाजियाबाद | 2 महीना पहले | Dhiraj Dhillon

Tricity Today | कारगिल विजय ‌दिवस की पूर्वसंध्या पर गाजियाबाद में मशाल जुलूस



Ghaziabad News : कारगिल विजय ‌दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर भाजपाइयों ने शहीद पथ पर मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर शहीद पथ देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपाइयों ने कारगिल के शहीदों को याद कर श्रदांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान महानगर युवा मोर्चा की भी सक्रिय भूमिका रही।

देश के लिए गर्व का दिन : संजीव शर्मा
मशाल जुलूस से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज हम सबके लिए गर्व का दिन है। कारगिल विजय दिवस मनाकर शहीदों के चरणों में नमन करते हैं। कारगिल की आजादी उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर हासिल की थी। आज के दिन हम देश के समर्पित सभी जाबांज सैनिकों को शीश झुकाकर नमन करते हैं।

तीन माह के संघर्ष से मिली थी विजय
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि करीब तीन माह तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की थी। इस मौके पर भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, महामंत्री पप्पू पहलवान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी समेत महानगर पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें