गाजियाबाद में आग ने मचाया कोहराम : झोपड़ी में दो मासूम झुलसे, तीन बकरियां भी जलीं

Google Image | आग में झुलसे मासूम



Ghaziabad News : गाजियाबाद में सोमवार को कूड़े में लगी आग ने एक झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में झोपड़ी में मौजूद 6 साल की बच्ची और एक 5 साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। आग में तीन बकरियां भी झुलस गईं। बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

यह है पूरा मामला 
गांव वाजिदपुर निवासी राशिद खां ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। सोमवार दोपहर राशिद काम पर गया था और उसकी पत्नी झोपड़ी के बाहर थी। झोपड़ी में उसके जानवर बंधे थे और उसका पांच साल का बेटा उजैफ और छह साल की बेटी अलफैज वहीं खेल रहे थे। झोपड़ी के पास गड्ढे में गोबर और कूड़ा जमा हो रहा है। जहां सोमवार की दोपहर किसी ने आग लगा दी। कूड़े की आग की लपट धीरे-धीरे झोपड़ी तक पहुंच गई। इससे झोपड़ी में आग तेजी से फैल गई। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। तब तक बच्चों के हाथ, पैर और सीना जल चुका था। फिर परिजन बच्चों को अस्पताल ले गए और गांव वाले आग बुझाने में जुट गए। राशिद ने बताया कि बच्चों के जख्मों पर दवा लगा दी गयी है। हालत खतरे से बाहर है। 

आर्थिक मदद की लगाई गुहार 
झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

अन्य खबरें