गाजियाबाद में महिला से रेप का प्रयास : विरोध करने पर पीड़िता समेत पूरे परिवार को पीटा, पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार 

गाजियाबाद | 1 महीना पहले | Junaid Akhtar

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में महिला ने अपने पड़ोसी पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता समेत पूरे परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस द्वारा मदद नहीं करने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से न्यान की गुहार लगाई है। 

यह है पूरा मामला
मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला परिवार सहित रहती है।महिला का आरोप है कि पडोसी युवक काफी समय से मेरे पर गलत नजर रखता है। वह कई बार अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ कर चुका है। आरोपी के परिजनों से शिकायत करने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। आरोप है कि पडोसी ने महिला को अकेला देखकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह महिला बचकर भाग गई। महिला ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई।

सीपी से लगाई न्याय की गुहार 
जब परिजन आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने पुलिस कमिशनर को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

अन्य खबरें