Ghaziabad News : डीएवी प्रताप विहार में योग प्रतियोगिता संपन्न, अंडर 17 में पहले स्थान पर दिल्ली

गाजियाबाद | 4 महीना पहले | Sonu Singh

Tricity Today | Yoga competition



Ghaziabad News : संगीत की तरह ही योग भी मन को शान्त करता है। योग शरीर की लय और मन की मधुरता को साथ इंसान के जीवन को एक सुर में पिरोने का काम करता है। इस मूल मंत्र को डीएवी कमेटी ने अपनाया है और डीएवी कमेटी के सौजन्य से डीएवी पब्लिक स्कूल प्रताप विहार गाजियाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बता दे, यह आयोजन तीन दिवसीय बालिका वर्ग योग प्रतियोगिता होगी।

जटिल योगासनों का प्रदर्शन
डीएवी प्रताप विहार की प्राचार्य मनीषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मुकाबले में पुरे देश के डीएवी स्कूलों की सभी टीमों का प्रतिनिधित्व किया गया है। जिसमें बालिका वर्ग अंडर 14 में पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान पर रहा। जबकि पंजाब ने दूसरे और हरियाणा ने तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इसी कड़ी में अंडर 17 आयु वर्ग में पहले स्थान पर दिल्ली दूसरे स्थान पर हरियाणा तथा तीसरे स्थान पर पंजाब ने जीत हासिल की। वही दूसरी ओर अंडर-19 वर्ग में बिहार प्रथम स्थान तो दूसरा पश्चिम बंगाल और तीसरे स्थान पर दिल्ली ने जीत दर्ज की है। देशभर से आए इन प्रतिभागियों ने मत्स्यासन, पादासन, हलासन और एकपदासिरासन जैसे जटिल योगासनों का प्रदर्शन किया। इन योग से मनुष्य में स्थिरता और अनुशासन का जन्म होता है और अनुशासन से व्यक्तित्व का विकास होता है। इस विचार को बच्चों के बीच साझा करती हुई डीएवी स्कूल प्रताप विहार की प्रबंधक मंजू मलिक ने सभी टीमों का मार्गदर्शन किया और जीतने वाली टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

अन्य खबरें