ग्रेटर नोएडा वेस्ट : समाजसेवी रश्मि पाण्डेय को किया सम्मानित, कोरोना काल में हजारों लोगों तक पहुंचाई थी मदद

Tricity Today | समाजसेवी रश्मि पाण्डेय को किया सम्मानित



Greater Noida West News : फ्लैट बायर्स संस्था नेफोमा (Nefoma) की महासचिव और गौतमबुद्ध नगर की समाज सेवी रश्मि पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। रश्मि पाण्डेय ने कोरोना काल (Corona Time) में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान जरुरतमंद लोगों को प्रतिदिन रसोई का खाना खिलाया था। इसके अलावा लोगों की अन्य जरुरत का सामान घर-घर तक पहुंचाया था। 

रश्मि पाण्डेय ने करीब लगातार दो महीने तक 1200 लोगों तक रसोई चलाकर भोजन पहुंचाया था। इसके अलावा दूसरी वेव में प्रतिदिन हरिद्वार से ऑक्सीजन का प्रबंध करवाकर जरुरत मंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया। गरीबों को कपड़े और दवाइयां भी पहुंचाई थी। 

नेफोमा और जिला प्रशासन की मदद से अब तक हजारों लोगों को फ्री में कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके लिए रश्मि पाण्डेय को सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। रश्मि पाण्डेय ने यह पुरस्कार समाज की जागरूक महिलाओं के साथ लिया। जिसमें उनकी टीम से अनामिका सारस्वत, भुवनदीप कौर, अदिति, प्रियंका और अन्य महिलाएं उपस्थित रही। 

डॉ.राहुल वर्मा ने बताया कि बहुत अच्छा लगता है। जब समाज की महिलाएं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है। संस्था द्वारा समाज के विकास में योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने का क्रम जारी है। इस दौरान महासचिव अनिल भाटी, विजय तंवर, ओमवीर बघेल, रणजीत सिंह सहित अमित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरें