ग्रेटर नोएडा वेस्ट : अनजान युवक महिला को 6 महीनों से दिखा रहा है प्राइवेट पार्ट, पति ने की पुलिस से शिकायत

Tricity Today | Symbolic Photo



Greater Noida West : बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सअप कॉल करके महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता है। जिसके बाद महिला के पति ने बिसरख पुलिस को मामले की शिकायत की। पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। 5 दिसंबर 2020 को उनके फोन पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अश्लील हरकत की तो उन्होंने फोन काट दिया। उसकी हरकत को देखते हुए महिला ने भी अपना चेहरा दिखाना बंद कर दिया। एफआईआर के मुताबिक आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी वह लगातार व्हाट्स अप पर वीडियो कॉल करता रहा। वह अपना चेहरा कॉल के दौरान नहीं दिखाता था। जबकि उसे कई बार अपना चेहरा दिखाने के लिए कहा गया। 

आरोप है कि उसके बाद भी उसने अपना चेहरा नहीं दिखाया। हाल ही में उसने फिर महिला के फोन पर कॉल की। कॉल को महिला के पति ने रिसीव किया। आरोप है कि उसके बाद भी उसने चेहरे की जगह प्राईवेट पार्ट को ही दिखाया था। उसकी अश्लील हरकत की वीडियो बना ली। पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है।

अन्य खबरें