Greater Noida West : गौर सिटी में जुटे एनसीआर के स्वयंसेवक, संघ की विचारधारा पर प्रचारक ने डाला प्रकाश

Tricity Today | संघ प्रचारक



Greater Noida West : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद विभाग के हरनंदी महानगर ने गौर सिटी स्थित गौर इंटरनेशनल स्कूल में 'साधनम' गण समता प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें इंदिरापुरम, खोड़ा, विजयनगर और नोएडा एक्सटेंशन से सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ प्रचारक ने कहा कि जैसा कि संघ कई बार कहता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा केवल संघ के लिए नहीं अपितु देश के लिए आदर्श और अनुशासित नागरिक के रूप में व्यक्ति निर्माण करने का कार्य करती है। विभिन्न नगरों से आए हुए स्वयंसेवकों ने कदम-से-कदम मिलाकर अनुशासित और सधे कदमों से कई प्रयोगों का प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों के इन प्रयोगों का निरीक्षण करने आए। प्रतिनिधिमंडल में प्रांत शारीरिक टोली के सदस्य ओमेंद्र और योगेंद्र जी शामिल रहे।

संघ के साथ चलने को तैयार समाज : सह-प्रचारक विनोद कुमार
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत सह-प्रचारक विनोद कुमार ने कहा कि आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। उपेक्षा उपहास से शुरू हुई संघ की यात्रा आज स्वीकार्यता में बदल गई है। समाज संघ की ओर आशा भरी निगाहों से देखता है और संघ के साथ चलने को तैयार खड़ा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से संघ अपने स्वयंसेवकों का समय-समय पर मूल्यांकन करता रहता है। हम सामूहिक कार्यक्रम करते हैं।

“भारत माता की जय-जयकार”
उन्होंने कहा कि जब सामूहिक कार्यक्रम होते हैं तो सबका मन एक जैसा बनता है। जिससे सामूहिक कार्य करने का अनुशासन आता है। आज संघ केवल शाखा तक ही सीमित नहीं है, अपितु गतिविधियों के माध्यम से समाज के बीच भी कार्य कर रहा है। जिसमें कुछ प्रमुख है- शिक्षा, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ अनेक सेवा कार्यों के माध्यम से समाज जोड़ने और उत्थान में प्रयासरत है। आज शाखा के कारण संघ का एक आभामंडल बना है। आने वाला समय भारत माता की जय-जयकार का ही है। 'साधनम' प्रतियोगिता में विजय नगर प्रथम, इंदिरापुरम पश्चिम द्वितीय और इंदिरापुरम मध्य तृतीय स्थान पर रहे।

यह पदाधिकारी रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में महानगर संघचालक प्रदीप कुमार, कार्यवाह आशीष, सह-कार्यवाह शिव कुमार, अमरदीप, शारीरिक शिक्षण प्रमुख पंकज, सह-शारीरिक शिक्षण प्रमुख निशांत, चारक ललित शंकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरें