ग्रेटर नोएडा वेस्ट : अनजान महिला से अश्लील बातें करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने खिलाई जेल की हवा

Google Image | Symbolic Photo



बिसरख थाना पुलिस ने महिला से फोन पर अश्लील बात करने वाले एक वांछित अपराधी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। बिसरख थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मुजफ्फरपुर बिहार के थाना सरैया के गांव राजा रामपुर का रहने वाला विपिन पटेल है। गुरुवार को उसे थाना सेक्टर 49 के एटीएस गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक पुलिस महिला ने बीते 25 मई को बिसरख थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी विपिन पटेल फोन पर अश्लील बातें करके उसे परेशान कर रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

 

अन्य खबरें