Greater Noida News : सिविल जज बनने पर अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत

Tricity Today | भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत



Greater Noida News : न्यायपालिका में चयनित होकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने अभिषेक भड़ाना का चुहडपुर खादर में भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा के अनंगपुर गांव के मूल निवासी अभिषेक ने हाल ही में पीसीएस-जे की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सिविल जज का पद हासिल किया है। यह सफलता न केवल अभिषेक भड़ाना के लिए, बल्कि समूचे ग्रामीण क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है, जो आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से उन्नति की नई राह दिखाएगा।

गांव और क्षेत्र का नाम रोशन 
अपनी ननिहाल चुहडपुर खादर पहुंचने पर चौधरी धीरज सिंह भाटी के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने पगड़ी, फूलमाला और प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अभिषेक भड़ाना की सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है। हमारे क्षेत्र के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए, ताकि वे भी उच्च पदों पर पहुंचकर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।"

इन लोगों ने किया स्वागत 
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से बाबूजी भागीरथ, मेहरचंद प्रधान, ब्रह्म सिंह मास्टर जी, पूर्व प्रधानाचार्य बालेश्वर नागर, ज्ञानी भाटी, रणवीर सिंह, हृदय कसाना, शशांक भाटी, रामकुमार भाटी, रघुराज भाटी, हेमचंद प्रधान, धर्मेंद्र आर्य, जगदीश प्रधान, सिंहराज, राम सिंह नेताजी, रिंकू टाईगर, राजू नागर, शरदा भाटी, जुग्गी प्रधान, रोहतास, देशपाल भाटी, नरेंद्र भाटी और कपिल भाटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

अन्य खबरें