गौतमबुद्ध नगर कोर्ट का फैसला : 1200 रुपए लूटने वाले आरोपी को 8 वर्ष की कैद, वर्ष 2015 में ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Google Image | symbolic image



Greater Noida News : करीब 9 साल पहले 1200 रुपए की लूट हुई थी। उस मामले में अब आरोपी को 8 साल की कैद हुई हुई है। साथ में 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को 15 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। आरोपी की पहचान बुलंदशहर निवासी दीपक भाटी के रुप में हुई है। इस मामले में 4 लोगों को पहले ही कोर्ट ने सजा सुनाई है। 

कैसे दिया था वारदात को अंजाम 
पुलिस ने बताया कि करीब 9 साल पहले वर्ष 2015 में फेस तीन थाना क्षेत्र में आलोक से 5 लोगों ने डकैती की थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को आरोपी बनाया था। पांच लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया और वहां से जेल भेज दिया गया। 

कोर्ट ने सुनाया यह फैसला 
इस मामले में पुलिस के द्वारा चार्टशीट दाखिल की गई। कोर्ट ने पांच आरोपियों पर आरोप सिद्ध होने के बाद सजा सुना दी। दीपक भाटी के मामले में सुनवाई चल रही थी। अब दीपक भाटी को भी सजा सुना दी गई है। दीपक भाटी को 8 साल की कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

अन्य खबरें