ग्रेटर नोएडा में काजल झा पर मुकदमा : धोखे से फ्लैट किराए पर लेकर किया कब्जा, गैंगस्टर रवि काना की गर्लफ्रेंड का नाम सामने आने से सहमे मकान मालिक

Tricity Today | Symbolic Image



Greater Noida News : बीटा-2 थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर रवि काना गैंग की गर्लफ्रेंड काजल झा के ऊपर मुकदमा हुआ है। आरोप है कि उसने जाली दस्तावेज और पहचान छिपाकर फ्लैट किराए पर लिया और अब इस पर कब्जा किया हुआ है। 
मकान मालिक महिला ने रवि काना गैंग की सदस्य काजल, उसके पिता और दो प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि ये लोग मिलकर उसके फ्लैट पर कब्जा करना चाह रहे है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में सर्वप्रिय ने बताया कि उनका मून कोर्ट जेपी ग्रींस सोसाइटी में एक फ्लैट है। इस फ्लैट को ये लोग किराए पर देना चाह रहे थे। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने महिपाल व नीरज नामक प्रॉपर्टी डीलर को फ्लैट किराए पर देने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि 26 जुलाई वर्ष 2024 को नीरज और महिपाल ने उन्हें सुनील कुमार झा, निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से मिलवाया। महिला के अनुसार दोनों प्रॉपर्टी डीलर ने कहा कि सुनील कुमार झा आपका फ्लैट किराए पर लेना चाहते हैं। महिला के अनुसार उसने दोनों प्रॉपर्टी डीलर को बताया कि वह अपना फ्लैट अच्छे और सभ्य लोगों को किराए पर देना चाहती है। सोसाइटी के नियम अनुसार पुलिस वेरिफिकेशन करनी होगी। इसके लिए सुनील कुमार झा तैयार हो गए और कहा कि मेरे साथ मेरी पत्नी और बेटी रहेंगी। 

फ्लैट पर किया कब्जा 
पीड़िता के अनुसार नीरज और महिपाल के कहने पर उन्होंने फ्लैट किराए पर दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि सुनील कुमार झा, नीरज, महिपाल, काजल झा ने बड़ी चालाकी से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसके फ्लैट को किराए पर ले लिया। एग्रीमेंट को नोटरी करवाकर उक्त फ्लैट में दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में पीड़िता को आसपास के लोगों ने बताया कि आपने यह मकान किसको किराए पर दे दिया। ये लोग बड़े खतरनाक अपराधी है। पीड़िता को संदेह हुआ तो उसने पता किया तो उसे पता चला कि काजल झा गैंगस्टर है। 

पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार 
यह रवि काना गैंग कि सक्रिय सदस्य है। पीड़िता के अनुसार जब उन्होंने यह बात सुनील कुमार झा को बताइए तो उसने और बेटी ने उन्हें धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए। फर्जी कागजातों के आधार पर उसके फ्लैट को हड़पने की नीयत से फ्लैट पर कब्जा किया है। पीड़िता ने आशंका का व्यक्त है कि उसके और उसके पति के साथ ये लोग कोई भी अप्रिय वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

अन्य खबरें