गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : खर्च के मामले में भी डॉ.महेश शर्मा सबसे आगे, जानिए अब तक सभी 15 उम्मीदवारों ने कितने रुपये खर्च किए

Tricity Today | symbolic image



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे डॉक्टर महेश शर्मा ने अभी तक सबसे ज्यादा खर्चा प्रचार-प्रसार के दौरान किया है। उन्होंने अभी तक 9.34 लाख रुपए खर्च किए हैं, लेकिन कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हैं। जिनके खर्चा अभी तक एक लाख तक भी नहीं पहुंचा है। वहीं, खर्चे के मामले में दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार और तीसरे नंबर पर बसपा के उम्मीदवार हैं। 

25-25 हजार रुपये नामांकन के दौरान जमा किए
गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सभी 15 प्रत्याशियों ने चुनाव का खर्चा ब्यौरा प्रशासन को दिया है। सभी प्रत्याशियों ने 25-25 हजार रुपये नामांकन के दौरान जमा किए थे। जो खर्चा इसमें जोड़ा जाता हैं।

जमानत याचिका के साथ कितना खर्च किया
 डॉ.महेंद्र नागर : 9,34,183
डॉ.महेश शर्मा : 7,83,766
राजेंद्र सोलंकी : 4,33,565
किशोर सिंह : 75,825
नरेश नौटियाल : 95,910
नारावेदश्वर : 25,000
भीम प्रकाश जिज्ञाशु : 26,270
मनीष कुमार द्विवेदी : 25,000
रण सिंह डुडी : 25,000
राजीव मिश्रा : 38,080
कुमारी शालू : 27,800 
पराग कौशिक : 45,272
महकार सिंह : 26,000
मोहम्मद मुमताज आलम : 40,968
शिवम आशुतोष : 25,300

जमानत याचिका के अलावा कितना खर्च किया
डॉ.महेंद्र नागर : 9,09,183
डॉ.महेश शर्मा : 7,58,766
राजेंद्र सोलंकी : 4,08,565
किशोर सिंह : 50,825
नरेश नौटियाल : 70,910
नारावेदश्वर : 0
भीम प्रकाश जिज्ञाशु : 1,270
मनीष कुमार द्विवेदी : 0
रण सिंह डुडी : 0
राजीव मिश्रा : 13,080
कुमारी शालू : 2,800
पराग कौशिक : 20,272
महकार सिंह : 1,000
मोहम्मद मुमताज आलम : 15,968
शिवम आशुतोष : 300

अन्य खबरें