बड़ी खबर : स्क्रैप माफिया की गर्लफ्रैंड के पीछे पड़ा था ग्रेटर नोएडा का युवक, रवि काना ने उसके साथ...

Tricity Today | Ravi Kana and Kajal Jha



Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सबसे बड़े स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना के अलावा उसकी गर्लफ्रेंड का भी क्षेत्र में सिक्का चलता था। रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल बेल्ट में स्थित एक जिम में जाती थी। बताया जाता है कि वहां पर काजल के पीछे एक युवक लग गया। जब इसकी भनक रवि काना और उसके गैंग लोगों को लगी तो उन्होंने युवक को बुरी तरीके से धमकाया था। बताया जाता है कि उसके बाद युवक कुछ दिनों के लिए ग्रेटर नोएडा से भाग गया था। हालांकि, अब रवि और उसकी गर्लफ्रेंड का रुतबा खत्म हो गया। अब केवल उनके बीच में पुलिस का खौफ बचा हुआ है। पुलिस से भागते हुए यह लोग ना जाने कहां-कहां पर छुप रहे हैं।

राइट हैंड प्रेमिका और लेफ्ट हैंड बनी पत्नी
रवि काना के अलावा उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा और पत्नी मधु नागर फरार है। उनकी तलाश के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। बताया जाता है कि नोएडा पुलिस ने एनसीआर के अलावा छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, देहरादून और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की है। अभी तक पुलिस रवि काना को पकड़ने में खाली हाथ है। रवि तो दूर की बात अभी तक उसकी गर्लफ्रेंड काजल और पत्नी मधु भी गिरफ्त में नहीं आई। पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही है, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो रही। दूसरी तरफ रवि की आर्थिक स्थिति कमजोर करने के लिए नोएडा पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि अभी तक करीब 276 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को पुलिस ने जब्त किया है। इसमें रवि की लग्जरी गाड़ियां, काजल की आलीशान कोठी और काफी कंपनियां शामिल हैं।

स्क्रैप की दुनिया में रवि काना बना बादशाह
स्क्रैप की दुनिया का रवि काना को बादशाह कहा जाता है। उसने पुलिस सुरक्षा में रहते हुए काफी बड़े अपराध किया। इस समय रवि के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज हैं। 10 मुकदमे दर्ज होने तक तो रवि काना बाहुबली बनाकर घूमता रहा, लेकिन 11वां मुकदमा दर्ज होने के बाद रवि काना के उल्टे दिन शुरू हो गए। यह 11वां मुकदमा गैंगरेप का है और इस मामले में वह फरार चल रहा है। अवैध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पूरे वेस्ट यूपी में रवि काना की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अब सवाल खड़ा होता है कि पुलिस रवि काना की गिरफ्तारी पुलिस कब तक करेगी।

19 जुलाई 2023 को नोएडा में किया गैंगरेप
दरअसल, 19 जुलाई 2023 को स्क्रैप माफिया और सरिया तस्करी करने वाले रवि काना ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ गैंगरेप किया था। गैंगरेप के बाद रवि ने करीब 6 महीने तक नोएडा की लड़की को ब्लैकमेल किया। बस यहीं से रवि काना के उल्टे दिन शुरू हुए। गैंगरेप मामले में रवि काना अभी फरार है, लेकिन उनके कई साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी रवि काना की तलाश के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अन्य खबरें