ग्रेटर नोएडा में तीन बच्चों की मां बनी हैवान : प्रेमी के साथ मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद, वारदात से पहले किया था ये काम..

Google Image | Symbolic Image



Greater Noida News : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी इतना अंधा हो जाता है कि अपराध तक करा देता है। ऐसा ही एक खौफनाक कारनामा ग्रेटर नोएडा में हुआ है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या करने के लिए नुकीली वस्तु का इस्तेमाल किया गया। जब तक उसके पेट में चाकू की तरह कैंची को घोंपा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई हो। इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी का नाम पूजा है और पूजा के प्रेमी का नाम प्रहलाद है। 

बिरोंडा गांव में रहने लगे मुकेश और पूजा
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला महेश अपनी पत्नी पूजा के साथ ग्रेटर नोएडा में स्थित बिरोंडा गांव में रहता था। दोनों काम की तलाश में ग्रेटर नोएडा आए थे। महेश एक शौचालय में सफाई का काम करता था। महेश के गांव मुस्करा में प्रहलाद नाम का एक युवक भी रहता था। बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा और मुकेश की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।

प्रहलाद को नौकरी के लिए ग्रेटर नोएडा में बुलाया
प्रहलाद और मुकेश में काफी अच्छी बातचीत थी। पिछले दिनों मुकेश ने प्रहलाद को नौकरी दिलवाने के लिए ग्रेटर नोएडा बुला लिया था। बीते 23 जून 2024 को प्रहलाद ग्रेटर नोएडा आ गया था। महेश ने प्रहलाद को एक स्थान पर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में नौकरी दिलवा दी। दोनों के बीच संबंध अच्छे हो गए और महेश के घर प्रहलाद आने-जाने लगा। 

कैसे और कब की खौफनाक वारदात
यह घटना 1 जुलाई की है, जब महेश नौकरी के लिए चला गया था पीछे से प्रहलाद उसके घर पर आ गया। अपने दोस्त महेश की पत्नी पूजा के साथ उसके घर पर शारीरिक संबंध बनाएं। इसी बीच अचानक महेश वापस आ गया। उसने अपनी पत्नी पूजा और दोस्त प्रहलाद को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसे देखकर वह क्रोधित हो गया और दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। प्रहलाद और महेश के बीच मारपीट हो रही थी। इसी दौरान प्रहलाद को महेश के घर में एक कैंची दिखाई दी। उसने अपनी प्रेमिका यानी कि महेश की पत्नी की मदद से महेश की हत्या कर दी। इस खौफनाक घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

अन्य खबरें