दादरी विधानसभा चुनाव 2022 : दीपक भाटी चोटीवाला से मुस्लिम समाज नाराज, प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर दी बड़ी चेतावनी

Google Image | दीपक भाटी चोटीवाला



Dadri Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार की घोषणा होते ही अब दीपक भाटी चोटीवाला के खिलाफ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि दीपक भाटी चोटीवाला ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किया, इसलिए हम दीपक भाटी चोटीवाला का विरोध कर रहे हैं। अगर कांग्रेस ने दादरी विधानसभा से अपना उम्मीदवार नहीं बदला तो वह कांग्रेस का बहिष्कार करेंगे।

इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द ने लिखा पत्र
इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाह मुस्तुफा देहलवी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखते हुए कहा है कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में दादरी विधानसभा पर काफी संख्या में मुस्लिम वोटर हैं। कांग्रेस ने जिस व्यक्ति को दादरी से उम्मीदवार घोषित किया है। उसने मुसलमानों की कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा किया है। 

दीपक भाटी चोटीवाला का टिकट काटने की मांग 
उन्होंने कहा कि दीपक भाटी चोटीवाला के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दादरी विधानसभा से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं बदला तो गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को भारी नुकसान होगा। इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द ने दीपक भाटी चोटीवाला का टिकट काटने के लिए कहा है। 

125 सीटों पर उम्मीदवार घोषित
आपको बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 125 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार मैदान में खड़े किए हैं। कांग्रेस ने नोएडा से पंखुड़ी पाठक, दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला और जेवर से मनोज चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्य खबरें