ग्रेटर नोएडा : सपा कार्यकर्ताओं ने मैनपुरी की ऐतिहासिक जीत पर डिंपल यादव को दी बधाई, अखिलेश भी रहे मौजूद

Tricity Today | कार्यकर्ताओं ने डिंपल यादव को दी बधाई।



Greater Noida : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने उपचुनाव में जीत हासिल की। ऐतिहासिक जीत पर समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आवास पर मुलाकात कर डिंपल यादव को जीत की बधाई दी। 

यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
श्याम सिंह भाटी ने कहा कि उपचुनाव में मिली जीत से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। डिंपल यादव के सांसद बनने से लोकसभा के अंदर समाजवादी पार्टी ओर मजबूत होगी। महिला, छात्र, किसान और मजदूर की आवाज और ज्यादा बुलंद होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से मोहित नागर, अक्षय चौधरी, शादाब शाहबेरी, हैप्पी पंडित सुमित शर्मा, आशुतोष अवाना, नीतीश भाटी, मनदीप भाटी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें