ग्रेटर नोएडा : हरियाली तीज पर प्रकृति के रंग में रंगी महिलाएं, सिंगिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट हुए

Tricity Today | हरियाली तीज



Greater Noida : हरियाली तीज के मौके पर शहर में महिलाओं ने कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए। ग्रेटर नोएडा शहर में भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के तत्वावधान में सातवां हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उन्नति महिला संस्था ने विभिन्न कार्यक्रम किए। महिलाएं झूमीं और सिंगिंग और ब्यूटी कॉन्टेस्ट हुआ।

भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार गुप्ता ने बताया गत वर्षों की तरह इस वर्ष सातवां हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। ट्रस्ट विगत 16 वर्षों से संस्कृति संरक्षण, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। तीज के गीत, समूह-एकल नृत्य, प्रतिभा प्रदर्शन, भारत बोध प्रतियोगिता, पति-पत्नी सामंजस्य प्रतियोगिता, फनी गेम्स, अन्ताक्षरी, मेंहदी सुंदरी, तीज सुंदरी, तीज दिवा और महिला सम्मान दिया गया।

इस कार्यक्रम में आरती शर्मा, सरोज तोमर, बीना अरोरा, शैलजा, मीनाक्षी माहेश्वरी, विनीता शर्मा, संगीता सक्सेना, सीमा सिंह, वंदना कुमारी, रीना गुप्ता, पिंकी वर्मा, नारंग जी, मुकुल गोयल, मोनू ज़ेवर, ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरीश गुप्ता और गौरव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शानदार आयोजन हुआ
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महिला उन्नति संस्था तीज त्यौहार मनाया। मीडिया प्रभारी वन्दना झा ने बताया कि तीज कार्यक्रम में महिलाओं के लिए म्यूजिकल गेम्स, डांस संगीत और तीज क्वीन कम्पटीशन आयोजित किया गया। म्यूजिकल चेयर गेम्स में माधुरी चौहान और बेस्ट तीज क्वीन पूजा भागिया को मॉडलिंग प्रतियोगिता का अवॉर्ड दिया गया है। संस्था की मुख्य संरक्षक इंदु गोयल ने कहा कि तीज त्यौहार सावन महीने में महिलाओं के लिए सुहाग सौभाग्य का प्रमुख त्यौहार है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां और जूती आदि पहनकर प्रकृति के रंग में रंग जाने का सन्देश देती हैं।

कार्यक्रम में सचिव गीता भाटी, प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, नोएडा प्रभारी रेनूबाला शर्मा, नोएडा अध्यक्ष वन्दना शर्मा, पूजा अवाना, इंदु यादव, ललिता आर्य, डॉली, डा.पूनम वर्मा, उमा जायसवाल, रेहाना अल्वी और मीना गौतम आदि सदस्य उपस्थित रहीं।

अन्य खबरें