Gurugram : डॉक्टर्स फ़ॉर यू संस्था ने उपायुक्त को भेंट की 3055 आइसोलेशन किट, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाया कदम

Tricity Today | Nishant Kumar Yadav



Gurugram : जिला में कोरोना महामारी को जड़मूल से समाप्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी सार्थक प्रयास किए जा रहे है। जिसमें विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा भी निरन्तर सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में आज डॉक्टर्स फ़ॉर यू संस्था ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उपायुक्त निशांत कुमार यादव को 3055 होम आइसोलेशन किट भेंट किए।

पहले भी किया जिला प्रशासन का सहयोग 
जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ स्वैच्छिक संस्थाएं, गैर सरकारी संगठन और प्रबुद्ध नागरिक भी कोरोना वायरस संक्रमण की इस लड़ाई में विभिन्न स्तर पर प्रशासन के प्रमुख सहयोगी रहे हैं। उन्होंने संस्था के इस नेक कार्य की प्रशंसा कर संस्था के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे पूर्व भी डॉक्टर्स फ़ॉर यू संस्था ने आगे आकर विभिन्न स्तर पर जिला प्रशासन का सहयोग किया है। वह अन्य लोगो के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

किट में यह चीज़ है शामिल 
डॉक्टर्स फॉर यू के अध्यक्ष डॉ. रजत जैन ने कहा कि उनकी संस्था सरकार और जमीनी जरूरतों के बीच एक सेतु संगठन के रूप में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि सामाजिक उत्थान के लिए निर्धारित सभी उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने एसबीआई कार्ड् एंड पेमेंट सर्विस लिमिटेड  के साथ मिलकर बुधवार को जिला प्रशासन को कोरोना की रोकथाम के लिए 3055 होम आइसोलेशन किट भेंट की है। जिसमें प्रत्येक किट में एक सैनिटाइजर की बोतल, एक डिजिटल थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर सहित मास्क भी शामिल है।

अन्य खबरें