हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया तो ये 57 दिग्गज हुए सोनिया-राहुल से नाराज, बागी होकर दिखाएंगे अपना दम

Google Photo | Symbolic Photo



Gurugram News : कांग्रेस के 57 दिग्गज नेता बागी हो गए हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इनको टिकट नहीं दिया, जिसकी वजह से नाराज होकर इन 57 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। अब यह अलग से चुनाव लड़ेंगे। कोई किसी पार्टी में गया है तो कोई निर्दलीय मैदान में खड़ा हो गया है। कुल मिलाकर कांग्रेस के लिए इस बार हरियाणा में चुनाव लड़ना आसान नहीं है। काफी सीट तो ऐसी हैं, जहां पर कांग्रेस के 2-3 दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे हैं। वहां पर कांग्रेस के लिए चुनौती बनी हुई है।

ये 57 दिग्गज हुए कांग्रेस से बागी
  1. अंबाला कैंट : चित्रा सरवारा
  2. साधौरा : पिंकी छाप्पर
  3. शाहबाद (एससी) : प्रेम हिंगाखेड़ी
  4. बहादुरगढ़ : राजेश जून
  5. बल्लभगढ़ : शारदा राठौर
  6. तिगांव : ललित नागर
  7. अंबाला सिटी : हिम्मत सिंह
  8. अंबाला सिटी : जसबीर सिंह
  9. जगाधरी : आदर्श पाल सिंह
  10. गुहला एससी : दिलु राम बाजीगर
  11. पानीपत सिटी : रोहित रेवाड़ी
  12. बड़ौदा : जितेंद्र हुड्डा
  13. जुलाना : परमिंदर सिंह ढुल
  14. जींद : परदीप गिल
  15. नरवाना एससी : विद्या रानी धनोदा
  16. आदमपुर : प्रदीप बेनीवाल
  17. नलवा : संपत सिंह
  18. भिवानी : नीलम अग्रवाल
  19. भिवानी खेड़ा : रामकिशन फौजी
  20. नांगल चौधरी : विनय यादव
  21. पटौदी : सुधीर चौधरी एससी
  22. सोहना : शमसुद्दीन ओबीसी
  23. हथीन : हर्ष कुमार
  24. पुंडरी : सतबीर भाना
  25. पुंडरी - सज्जन सिंह ढुल
  26. नीलोखेड़ी एससी : राजीव मामूराम गोंडर
  27. नीलोखेड़ी एससी : राजकुमार वाल्मीकि
  28. नीलोखेड़ी एससी : दयाल सिंह सिरोही
  29. नीलोखेड़ी एससी : राजेंद्र भल्ला
  30. घरौंदा : भूपेंद्र लाथर
  31. घरौंदा : नरेंद्र सांगवान
  32. पानीपत रूरल : विजय जैन
  33. समालखा : भारत सिंह चोकर
  34. बड़ौदा : डॉक्टर कपूर नरवाल
  35. जुलाना : रोहित दलाल
  36. जुलाना : राजपाल लाठर
  37. जींद : बलजीत रेढू
  38. उचाना कला : दिलबाग शांदिल
  39. उचाना कला : वीरेंद्र घोघरियान
  40. टोहाना : सरदार निशांत सिंह
  41. कालांवाली : निर्मल सिंह मलारी 
  42. सिरसा : वीरबान मेहता
  43. हांसी : नरेश यादव
  44. बरवाला : संजना सतरोड
  45. हिसार : बजरंगदास गर्ग
  46. दादरी : अजीत फोगाट
  47. तोशाम : कमल प्रधान
  48. अटेली : सुरेंद्र नंबरदार
  49. अटेली : हेमंत शर्मा
  50. महेंद्रगढ़ : सतबीर झुखिया
  51. नांगल चौधरी : ओम प्रकाश इंजीनियर
  52. पुनहाना : दयावती बधाना
  53. पृथला : नीतू मान
  54. फरीदाबाद : बलजीत कौशिक
  55. पुंडरी : सुनीता बटन
  56. भिवानी : अभिजीत सिंह
  57. भिवानी खेड़ा : सतबीर रातेरा
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां
आगामी 5 अक्टूबर को राज्य के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। इस बार चुनावी मैदान में कुल 1743 उम्मीदवार उतरेंगे। जिन्होंने अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर थी। जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को जांच के बाद सही पाए गए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है।

अन्य खबरें