हापुड़ में बैट्रा फटने से बड़ा हादसा : व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, हालत नाजुक होने पर दिल्ली के लिए रेफर

हापुड़ | 5 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।



Hapur News : बैट्रा फटने के कारण थाना देहात क्षेत्र के जरोठी रोड स्थित गैस गोदाम के कमरे में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय अस्पताल में कर्मचारी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार जारी है।

कैसे हुई घटना 
दरअसल, थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि जरौठी मार्ग पर पीर के पास भारत गैस का गोदाम है। यहां गैस सिलेंडर रखे जाते हैं। गोदाम में एक कमरा बना हुआ है, जिसमें कर्मचारी रहते हैं। अचानक कमरे में लगा बैट्रा फटने से वहां आग लग गई। इस दौरान कमरे में मौजूद कर्मचारी मोहल्ला सोटावाली का नौरत्न गंभीर रूप से झुलस गया। 

पुलिस का बयान 
आग लगने की जानकारी मिलने पर गोदाम पर मौजूद लोगों ने किसी तर कर्मचारी को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारी को अस्पताल भिजवाया। वहीं, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से हजारों रुपयों का नुकसान भी हुआ है। वहीं, मुख्य अग्रिशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि बैट्रा फटने से आग लगना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें