हापुड़ में पालतू कुत्ता हुआ खूंखार : छह साल के बच्चे को काटकर घायल किया, घाव देखकर कांप गई रूह, दिल्ली रेफर

हापुड़ | 4 दिन पहले | Shahrukh Khan

Tricity Today | 6 साल के बच्चे को काटकर किया घायल



Hapur News : जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर में घर के बाहर सरकारी नल पर बैठकर नहा रहे 6 साल के बच्चे को पड़ोस के ही पालतू कुत्ते ने हमला कर नोच डाला। बच्चे के सात जगह पर गंभीर घाव हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चे का दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।

कैसे हुई पूरी घटना 
दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार गांव रजापुर के रहने वाले देवेंद्र का बेटा वरुण अपने घर के बाहर लगे सरकारी नल पर बैठकर नहा रहा था। इसी बीच गांव का एक पालतू कुत्ता वहां पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे वरुण गंभीर रुप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बच्चे की जैसे तैसे जान बचाई और तुरंत उसके परिजनों सूचना दी जिसके बाद बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार बच्चे के करीब सात जगहों पर कुत्ते ने गहरे घाव किए हैं, जिससे बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

पुलिस ने शुरू की जांच 
घटना के बाद घायल बच्चे के परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल परिजन बच्चे का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में करा रहे है। समाचार लिखे जाने तक उनके द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।

अन्य खबरें