हापुड़ में श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत : पूर्णिमा और अमावस्या पर रोडवेज बसों की नहीं होगी दिक्कत, समय से पहुंचेंगे ब्रजघाट 

हापुड़ | 12 दिन पहले | Junaid Akhtar

Tricity Today | हापुड़ रोडवेज बस



Hapur News : गंगा स्नान के लिए ब्रजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार से प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ब्रजघाट के लिए एक रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। ब्रजघाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सुबह साढ़े छह बजे रवाना होगी बस 
दरअसल, शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ब्रजघाट में गंगा स्नान, पित्रों का तर्पण, पूजा अर्चना के लिए जाते हैं। लेकिन शहर से ब्रजघाट के लिए सीधा बस का संचालन न होने के चलते ततारपुर व बुलंदशहर बाईपास या फिर निजामपुर बाईपास से बसों में सवार होना पड़ता है। इस समस्या को लेकर पिछले दिनों शहरवासियों ने रोडवेज अधिकारियों को ज्ञापन देकर ब्रजघाट के लिए सीधा बस का संचालन कराने की मांग की थी। हापुड़ रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि एक बस का संचालन ब्रजघाट तक किया जाएगा। बस प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा पर सुबह साढ़े छह बजे श्रद्धालुओं को लेकर ब्रजघाट के लिए रवाना होगी और फिर वापस हापुड़ लौटेगी। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

एक बस का होगा संचालन 
हापुड़ रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रत्येक अमावस्या और पूर्णिमा के दिन ब्रजघाट तक एक बस का संचालन कराया जाएगा। बस के संचालन होने से श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अन्य खबरें